भारतीय शास्त्रीय संगीत

 

भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रमुख घराने: एक संपूर्ण गाइड

भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में घराने एक ऐसी अनमोल धरोहर हैं जो पीढ़ियों से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करते आए हैं। हर घराने की अपनी खास शैली और तकनीक होती है। इस ब्लॉग में हम आपको प्रमुख घरानों, उनके संस्थापकों और मशहूर कलाकारों के बारे में बताएंगे। चाहे आप संगीत प्रेमी हों या SSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों, यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी है!

प्रमुख घराने और उनके सितारे

1. इंदौर घराना

  • संस्थापक: उस्ताद आमिर खान
  • प्रसिद्ध कलाकार:
    1. पंडित अमरनाथ
    2. कंकणा बनर्जी
    3. शांति शर्मा
    4. बलदेव राज वर्मा
  • खासियत: भावपूर्ण गायन और सरगम का जादू

2. रामपुर-सहसवान घराना

  • संस्थापक: उस्ताद इनायत हुसैन खान
  • प्रसिद्ध कलाकार:
    1. मेहबूब खान
    2. उस्ताद मुश्ताक हुसैन खान
    3. निसार हुसैन खान
    4. गुलाम मुस्तफा खान
    5. उस्ताद राशिद खान
  • खासियत: मजबूत और भावनात्मक खयाल गायकी

3. एटा घराना (इमदादखानी)

  • संस्थापक: इमदाद खान
  • प्रसिद्ध कलाकार:
    1. एनायत खान
    2. विलायत खान
    3. इमरत खान
    4. शाहिद परवेज खान
    5. राजीव जनार्दन
  • खासियत: सितार और सुरबहार में महारत, गायकी और तंत्रकारी का मेल

4. जयपुर-अत्रौली घराना

  • संस्थापक: अल्लादिया खान
  • प्रसिद्ध कलाकार: केसरबाई केरकर, किशोरी आमोनकर
  • खासियत: जटिल राग और तान की बारीकियां

5. पटियाला घराना

  • प्रसिद्ध कलाकार:
    1. उस्ताद बड़े गुलाम अली खान
    2. बरकत अली खान
    3. लक्ष्मी शंकर
    4. पंडित अजोय चक्रवर्ती
  • खासियत: लयकारी और शक्तिशाली गायन

6. ग्वालियर घराना

  • संस्थापक: उस्ताद हस्सू खान
  • प्रसिद्ध कलाकार:
    1. उस्ताद हद्दू खान
    2. उस्ताद नाथू खान
    3. विद्यागौरी अदकर
  • खासियत: सबसे पुराना घराना, सादगी और स्पष्टता के लिए प्रसिद्ध

7. किराना घराना

  • संस्थापक: अब्दुल करीम खान
  • प्रसिद्ध कलाकार: पंडित भीमसेन जोशी, गंगूबाई हंगल
  • खासियत: धीमी और भावुक राग प्रस्तुति

8. मैहर घराना

  • प्रसिद्ध कलाकार: उस्ताद अलाउद्दीन खान, रवि शंकर, निकहिल बनर्जी
  • खासियत: सितार, सरोद और वायलिन में बहुमुखी प्रतिभा

9. बनारस घराना

  • संस्थापक: पंडित गोपाल मिश्रा
  • प्रसिद्ध कलाकार: राजन-साजन मिश्रा, शिवनाथ मिश्रा (सितार)
  • खासियत: खयाल और ठुमरी में विशेषज्ञता

10. मेवाती घराना

  • प्रसिद्ध कलाकार: पंडित जसराज, कला रामनाथ
  • खासियत: भक्ति और रागों का सूक्ष्म विकास

घरानों से जुड़े रोचक तथ्य

  • हाफिज अली खान: बंगश घराने से थे और सरोद वादक थे।
  • ध्रुपद शैली: बिशनुपुर घराने से जुड़ी है।
  • उस्ताद असद अली खान: खंडार घराने के दिग्गज थे।
  • ललिता जे राव: आगरा घराने से संबंधित हैं।
  • गुंडेचा ब्रदर्स: दगरी घराने से हैं, ध्रुपद के लिए मशहूर।
  • पंडित बिरजू महाराज: कथक के कल्का-बिंदादिन घराने से हैं।
Static GK 2025 
Previous Post Next Post

ads

نموذج الاتصال